
सीतामढ़ी में एसपी ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना है।



