
सीतामढ़ी पुलिस की कार्रवाई, मद्यनिषेध के दो मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार
सीतामढ़ी। जिले में मद्यनिषेध से जुड़े मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, परिहार थाना कांड संख्या 11/26 (मद्यनिषेध) के अभियुक्त शत्रुघ्न मंडल, निवासी धरहरवा, थाना परिहार को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, कांड संख्या 30/24 (मद्यनिषेध) के अप्राथमिकी अभियुक्त पंकज कुमार, निवासी नगवा पत्थरा, थाना इमामगंज, जिला गया को भी गिरफ्तार किया गया है।
दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी, बिहार



