रीवा: सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्रा की पहल पर कलेक्टर द्वारा प्रदत्त की गई आर्थिक सहायता प्रियंका द्विवेदी को बी.एड पाठ¬क्रम में प्रवेश लेने में मददगार साबित हुई। पांच हजार रूपये की राशि मिल जाने से प्रियंका बी.एड की फीस भरकर अध्ययन पूर्ण कर सकेंगी। जिले के जवा तहसील अन्तर्गत ग्राम लूक की रहने वाली प्रियंका द्विवेदी के पति की दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो जाने से वह एक छोटे बच्चे के साथ बेसहारा हो गई। प्रियंका के मन में आगे पढ़ने की इच्छा थी ताकि वह अपनी आजीविका चला सके। प्रियंका ने सांसद श्री जनार्दन मिश्रा एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को अपनी आपबीती बताई कि उसका सिलिकोवाइट डिग्री कालेज कटनी में आनलाइन काउंसिलिंग द्वारा बी.एड में प्रवेश हो नया है मगर फीस जमा करने के लिये पैसे नहीं है। कलेक्टर ने तत्काल सह्दयता दिखाते हुए रेडक्रास से पांच हजार रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जिससे अब प्रियंका बी.एड का अध्ययन पूरा कर सकेंगी। उल्लेखनीय है कि सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने प्रियंका को सहायता राशि प्रदाय करने हेतु कलेक्टर को पत्र अनुशंसित किया था।
Related Articles
गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित
October 1, 2026
Check Also
Close
-
छात्रावास में अनियमित पाए जाने पर अधीक्षिका निलंबितOctober 1, 2026


