इटावा

उक्त निर्देश अपर जिलाधिकारी वि.रा. जय प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद के संबंध में आयोजित कार्यशाला में दिये

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा:उक्त निर्देश अपर जिलाधिकारी वि.रा. जय प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद के संबंध में आयोजित कार्यशाला में दिये। उन्होेने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य सर्मथ न योजनान्तर्गत धान की खरीद 01 नवम्बर से प्रारभ्भ होगी ,प्रतिदिन प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खरीद की जायेगी। धान क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं अभी पूर्ण कर ली जाये और धान पारदर्शी तरीके से क्रय किया जाये। किसानों को अनावष्यक रूप से किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानो के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने के लिए छाया आदि का प्रबन्ध किया जाये,सभी क्रय एजेंसियां प्रत्येक केन्द्र पर धान रिजेक्शन रजिस्टर अवष्य बनाये।
और उसमें रिजेक्षन का कारण सहित अंकन करें। धान खरीद में किसी प्रकार की अनयिमिता क्षम्य नहीं होगी। यिमिता क्षम्य नहीं होगी।

उन्होने कहा कि सभी क्रय केन्द्रों ,सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगवाये जाये ,उसमें कन्ट्रोल नम्बर,नोडल अधिकारी का नाम ,पदनाम ,मोबाइल नम्बर अवष्य अंकित किया जाये। धान की खरीद आनलाइन होगी। उन्होने कहा यदि किसी पड़ोसी जनपद के किसान द्वारा धान बेंचने के लिए आनलाइन पंजीकरण किया गया है तो उसका धान क्रय किया जायेगा।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सन्तोष कुमार पटेल ने बताया कि धान क्रय हेतु जनपद में 27 केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें 10 खाद्य विभाग ,०8 पी.सी.एफ.०7 पी.सी.यू. एवं .2 भारतीय खाद्य निगम के है।उन्होने सभी क्रय एजेन्सियों से पारदर्शिता से धान क्रय करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक कृष्ण कुमार, ए.आर.कोआपरेटिव ,जिला खाद्य विपरण अधिकारी सन्तोष कुमार पटेल, सभी क्रय केन्द्र प्रभारी, मण्डी सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button