
शिवम कुमार प्रतिनिधी सीतामढी
सिवान बिहार: एक- नही दो नहीं,तीन नही बिहार की महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म,दिया जिसमें वताया गया कि तीन लड़कियां और दो लड़के पैदा हुए हैं।
उस महिला ने बिहार जिला सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को उस महिला ने एक साथ पांच बच्चों का जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। फिलहाल, पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। जहां पर जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे पल रहे है। डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी पूर्वक उस का सीजर करने का निर्णय लिया। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे पल रहे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया.



