
शिवम कुमार प्रतिनिधि बथनाहा
सीतामढ़ी/बिहार :सीतामढी में 7 शिक्षकों पर प्राथमिकता दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं।बताया जा रहा है।कि फर्जी बाडा अच्छे ढंग से पंचायत व प्रखंड में हुआ है ऐसा मामला प्रकाश में आया है।
इसकी जांच ,शिक्षक नियोजन मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो क्राइम ने जांच के साथ-साथ कार्रवाई की गति भी तेज कर दी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से प्राप्त रिपोर्ट पर निगरानी में जनपद सीतामढ़ी बिहार में एक साथ 7 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र को फर्जी पाया गया है।
इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी ने संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध अलग-अलग थानों में प्राथमिकता दर्ज करने को लेकर आवेदन पत्र भेजा है। आगे बताया गया है। कि मेजरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अखरडीहा के शिक्षक शिवजी महतो व मध्य विद्यालय हनुमान नगर की शिक्षिका पुतुल कुमारी का इंटर तो मध्य विद्यालय रसूलपुर की शिक्षिका गीता कुमारी का मैट्रिक का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है।



