विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचीं विशेष पुनरीक्षण अभियान 01 नवम्बर से प्रारम्भ होने जा रहा है ,इस विशेष अभियान मे 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये युवाओं को मतदाता बनाने के लिए फोकस किया जायेगा। वही अब दि. 07 नवम्बर,13 नवम्बर,21 नवम्बर एवं 27 नवम्बर 2021 को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलेगा। सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताअें के नाम जोड़ने व घटाने के लिए विशेष कैम्प लगेगें।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) जय प्रकाश ने बताया कि मतदाता सूचीं का आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर को होगा, मतदाता सूचीं में नाम जुड़वाने व नाम कटवाने के लिए दावे और आपत्तियां 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक ली जायेंगी। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसम्बर तक करते हुए मतदाता सूचीं का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022 को किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचीं में नाम षामिल करने के लिए फार्म-6 भरा जायेगा, नाम जुड़वाने के लिए फार्म- 6 ए, नाम कटवाने के लिए फार्म- 7, मतदाता सूचीं में दर्ज नामों में त्रुटियां ठीक कराने के लिए फार्म -8 तथा एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थल को दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित कराने के लिए फार्म -8ए भरकर संबंधित पोलिंग बूथ के बूथ लेबिल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी में से कहीं प्रस्तुत कर सकते हैं अथवा आनलाइन भी कर सकते हैं। उन्होने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूचीं जुड़वायें।


