
फुटपाथ पर अबैध रूप से पटाका बेचने वालों पर कार्यवाही शुरू
कुणाल किशोर प्रतिनिधी सीतामढी
सीतामढ़ी बिहार: जिलाधिकारी सुनिल कुमार यादव के निर्देश के अनुसार आलोक में एसडीओ सदर राकेश कुमार एवम एसडीपीओ सदर रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में अवैध पटाखा दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाकर करवाई की की जा रही है।और कई फूटपाथ पर पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के पटाखो को जप्त कर लिया गया है।और उन्हें भविष्य में इस प्रकार पटका बेचने के लिए चेतावनी भी दी गई। उक्त अभियान में सीओ डुमरा, थानेदार आदि समस्त टीम ने कार्यवाही की है।



