सीतामढ़ी

सीतामढी शहर में सब्जी से लदी ट्रक पलटी ,एक की मौत

सीतामढी शहर में सब्जी से लदी ट्रक पलटी ,एक की मौत

शिवम कुमार प्रतिनिधि बथनाहा

सीतामढी बिहार :सीतामढ़ी शहर में सब्जी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी गई है। जिसमें एक की जगह पर ही मौत हो गई।
यह घटना सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के पुरानी एनएच 77 पर रोड पर आज सुबह दिन सोमवार की अहले सुबह की है। जोकिं एक छोटा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। इस जानकारी के मुताबिक सब्ज़ी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा और इस दौरान घर में सो रहे । एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उस एक व्यक्ति की जगह पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया है।
घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया।वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पाकर डुमरा थानाध्यक्ष राम जन्मेजय राय घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button