इटावा

कानपुर मंडल ने मुख्यमंत्री जनपद भ्रमण की तैयारियां के वारे में जिलाधिकारी श्रुति सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह से जानकारी प्राप्त की

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा :आयुक्त कानपुर मण्डल कानपुर डाॅ. राजशेखर ने कलेक्ट्रेट सभागार में मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्भावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत जनपद में की जा रही तैयारियेां के संबंध में जिलाधिकारी श्रुति सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह से जानकारी प्राप्त की। तदोपरान्त कार्यक्रम स्थल पर संचालन व्यवस्था हेतु प्रोफेशनल ऐंकर की व्यवस्था किये जाने, लाभार्थियों को लाने वाहनों हेतु पार्किंग की समुचित व्यवस्था किये जाने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किये जाने,एम्बुलेन्स,फायर बिग्रेड की व्यवस्था किये जाने, सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने,मानीटरिंग हेतु कन्ट्रोल रूम बनवाये जाने के निर्देष दिये।

तदोपरान्त आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन के हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड के चारो तरफ पक्के स्थल पर लेपिंग कार्य कराये जाने के निर्देष दिये। इसके बाद महोला जेल का निरीक्षण करते हुए कहा कि जेल की पर्याप्त साफ-सफाई करवायी जाये। जेल का वीडियो बनवाकर नुमाइस पण्डाल में एलईडी के माध्यम से बीच-बीच में कार्यक्रमों के दौरान दिखाया जाये साथ ही जेल का साइडमैप बनाकर स्टेण्डी लगवायी जायें जिसमे जेल के निर्माण की लागत सहित जेल का पूरा विवरण अंकित होे। इसके बाद मण्डलायुक्त द्वारा नुमाइस पण्डाल का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश,सिटी मजिस्टेट राजेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button