Biharअपराध

सीतामढ़ी में वार्ड सदस्य गिरफ्तार रिश्वत खोरी के चक्कर में पिछले वर्ष FIR हुई थी दर्ज

सौरभ कुमार प्रतिनिधि बाजपट्टी

सीतामढी बिहार: सीतामढ़ी में सरकारी योजना में पैसा खाने के चक्कर में वार्ड सदस्य के ऊपर कड़ी कार्रवाई हुई है। सात निश्चय के तहत होने वाले कार्यों में गड़बड़ी कर सरकारी रुपये गबन करने वाले एक वार्ड सदस्य को जिले की नानपुर पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
सात निश्चय योजना के तहत पक्की सड़क और नाली के कार्य में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। उक्त घटना सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के उतरी पंचायत वार्ड नंबर छह की है। जिसके वार्ड सदस्य रहमत मंसूरी को अरेस्ट किया गया है। नानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि साल 2020 में 5 वार्ड सदस्य और पंचायत समिति समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे है। गुप्त सूचना मिली थी की वार्ड सदस्य रहमत मंसूरी घर आया हुआ है। जिसके बाद थाना पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। राशि गबन करने वाले आरोपी वार्ड सदस्य के ऊपर पक्की सड़क और नाली के कार्य में गड़बड़ी करने का आरोप है

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में रुपये गबन करने के आरोप में उसे अरेस्ट किया गया हैं। बीडीओ की ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। वार्ड सदस्य पर सात निश्चय योजना के संचालन में राशि के गबन किए जाने की शिकायत मिलने के बाद बीडीओ ने इसकी जांच कराई कराई गई थी। जांच पूरी हो जाने पर नानपुर उतरी पंचायत के वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6 और 9 के वार्ड सदस्य तथा सभी वार्डो के सचिव पर लगाए गए आरोप सही पाए गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से मामला दर्ज होने के बाद आरोपी वार्ड सदस्य फरार चल रहा था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button