
विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में प्रदेश में खेल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जनपद इटावा में तहसील स्तरीय, जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
उक्त आशय जानकारी देते हुए सांसद इटावा डा. राम शंकर कठेरिया ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित बैठक में देते हुए कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देष्य खेलेंगे के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है,जिससे आगे चलकर युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय /अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कौशल का प्रदर्शन करने का पूर्ण अवसर मिल सके। उक्त खेल स्पर्धा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तहसील स्तरीय एव जनपद स्तरीय एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, किक्रेट एवं हाकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने बताया कि दि. 16 नवम्बर को तहसील सदर, दि. 17 नवम्बर को तहसील सैफई, दि. 18 नवम्बर को तहसील चकरनगर, दि. 21 नवम्बर को तहसील जसवन्तनगर, दि.22 नवम्बर को तहसील ताखा एवं दि. 23 नवम्बर को तहसील भरथना क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार से दि. 24, से 26 नवम्बर 2021 तक ज्योतिबा फुले स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। इनका समापन 27 नवम्बर को होगा।
इस कार्यक्रम हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हाेंने सभी सांसद खेल स्पर्धाओं के आयोजकोेें से कहा है कि सभी स्पर्धा यें भव्य तरीके से आयोजित की जायें, सभी एबीएसए संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिताओं का आयेाजन करायें और आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चत की जाये। जो आयेाजक तहसील पर सबसे अच्छा आयोजन करेगा उसकी पूरी टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, समस्त उप जिलाधकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डा.मुकेश कुमार, जिला बेसिक परिक्षा अधिकारी उमानाथ,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एबीएसए सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

