सीतामढ़ी

सातवें चरण के तहत 15 नवंबर को बैर्गेनिया,सुरसंड एवम परसौनी में मतदान की तैयारियों एवम विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों एवम पुलिस अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने की बैठक

पंचायत चुनाव 2021 के आलोक मे सातवें चरण के तहत 15 नवंबर को बैर्गेनिया,सुरसंड एवम परसौनी में मतदान की तैयारियों एवम विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों एवम पुलिस अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने किया बैठक।

विशाल समाचार बिहार टीम

सीतामढी बिहार: जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने एसआईटी परिसर में पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अलोक में सातवे चरण के तहत 15 नवम्बर को बैर्गेनिया,सुरसंड एवम परसौनी में होने वाले मतदान की तैयारियों पर विधिव्यवस्था का संधारण आदि का विस्तृत समीक्षा किया।
उन्होंने विधिव्यवस्था, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन को लेकर अब तक उठाये गए कदमों का भी विस्तृत समीक्षा किया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवम भयमुक्त मतदान को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं । उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त सुनिश्चित कर करवाई करें। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर पूरी सख्ती के साथ करवाई करें । राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन होनी चाहिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 15 नवम्बर को बैर्गेनिया परसौनी एवम सुरसंड में मतदान होना है।

उन्होंने संबधित वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण एवम भयमुक्त मतदान को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं एवम प्रखंडो में रहकर कैम्प करे। उपद्रवी तत्वों को पूरी सख्ती से निपटे। शांति व्यवस्था को भंग करने वालो चाहे वह कोई भी हो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त करवाई करे। जिलाधिकारी ने पूरी सतर्कता बरतने एवम लगातार वाहन जांच, औचक छापेमारी करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सूचनातंत्र को अधिक से अधिक मजबूतबनाये रखे एवम छोटी-छोटी सूचनाओं को भी गंभीरता से लेकर उसपर संज्ञान ले। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांतिपूर्ण एवम भयमुक्त चुनाव को लेकर सभी प्रकार के आवश्यक कदम उठाए गए है। ‘जिला निर्वाचन’ “पदाधिकारी ने वरीय अधिकारी एवम नोडल पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि सीमांचल प्रखंड होने के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यो में थोड़ी भी लापरवाही एवम शिथिलता बर्दाश्त नही की सकती है। जिलाधिकारी ने विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर भी सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर बनाए रखे एवम सोशल मीडिया में भ्रामक,तथ्यहीन एवम अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवम निर्वाचन की सुसंगत धाराओं के तहत करवाई करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button