जिले में 7638 टन यूरिया तथा 1258 टन डीएपी है उपलब्ध
खाद का लगातार वितरण जारी है – उप संचालक कृषि
रीवा :किसानों के लिए खाद की समुचित व्यवस्था की गयी है। रीवा जिले में सहकारी समिति विपणन संघ तथा निजी विक्रेताओं के पास 12 नवम्बर की स्थिति में 7638.2 टन यूरिया तथा 1258 टन डीएपी खाद उपलब्ध है। इसके अलावा 464.7 टन एनपीके, 160.9 टन एसओपी तथा 4110.7 टन सिंगल सुपर फास्फेट भी उपलब्ध है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि खाद की नियमित आपूर्ति जारी है। किसानों को अगले एक सप्ताह जितनी खाद की जरूरत उसी की खरीद करें।
उप संचालक ने बताया कि रबी फसल के लिए अब तक विपणन संघ, सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं को 168843.2 टन यूरिया, 10042.6 टन डीएपी, 948.2 टन एनपीके, 189 टन एमओपी तथा 5499.9 टन सिंगल सुपर फास्फेट खाद प्राप्त हुई है। इसमें से अब तक किसानों को 9204.9 टन यूरिया, 8784.2 टन डीएपी, 483.5 टन एनपीके, 28.1 टन एमओपी एवं 2149.4 टन सिंगल सुपर फास्फेट का वितरण किया जा चुका है। सिंगल तथा डबल लाक से प्रतिदिन खाद वितरित की जा रही है। वर्तमान में मार्कफेड, सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं के पास खाद उपलब्ध है। जिन समितियों में खाद नहीं है वहाँ शीघ्र ही खाद उपलब्ध करायी जाएगी। दो दिन पूर्व डीएपी की रैक प्राप्त हुई है। खाद की नियमित रैक जिले को प्राप्त हो रही है।

