बाल भवन कार्यालय स्थानांतरित
रीवा :बाल भवन रीवा का कार्यालय अब पुराने रोजगार कार्यालय में स्थानांतरित होकर संचालित होने लगा है। सहायक संचालक बाल भवन ने बताया कि बाल भवन पूर्व में होटल राजनिवास के सामने संचालित हो रहा था अब यह स्थानांतरित होकर पुराने रोजगार कार्यालय में संचालित किया जाने लगा है।


