सीतामढ़ी

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि,निभाया बेटे का फर्ज

सीतामढी मे बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि,निभाया बेटे का फर्ज।

कुणाल किशोर प्रतिनिधि सुरसंड

बिहार: सीतामढ़ी के एक बेटी ने अपने पिता के निधन के बाद पुरे हिंदू विधान के साथ मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। हम आपको बता दें कि कोट बाजार, वार्ड नं 14 के 67 वर्षीय रतन साह का निधन गुरुवार को हो गया । रतन साह पिछले दो वर्ष से बीमार थे।
दिवंगत रतन साह के जाने के बाद परिवार की जिम्मेवारी अब उनके एकमात्र बेटी सुमन कुमारी पर आ गई । शुक्रवार को जब रतन साह का अंतिम यात्रा घर से शुरु होकर बाईपास बस स्टैंड स्थित शमशान घाट पर पहुँचा तो उनकी बेटी सुमन ने एक बेटा की तरह ही अपने पिता का अंतिम संस्कार किया और पिता के चिता को मुखाग्नि दी।
रूढ़िवादी परंपराओं को दरकिनार करते हुए, सुमन ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर समाज में एक मिसाल कायम किया है । महिला सशक्तीकरण के इस दौर में समाज में बेटा और बेटी के बीच में जो विकृत मानसिक भेद है उसके सामने आज सुमन ने पहला कदम बढ़ाया है और इसका सराहना करते हैं । एक बेटी ने अपने पिता के लिए बेटे के समान ही जो कार्य किया है वो तारीफ करने योग्य है और सुमन के हिम्मत की सराहना करते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button