सीतामढ़ी

जिला नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है।जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 घंटे कार्य कर रहा है जिला नियंत्रण कक्ष में 30 पदाधिकारियों प्रतिनियुक्त

विशाल समाचार बिहार टीम

जिला नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है।जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 घंटे कार्य कर रहा है जिला नियंत्रण कक्ष में 30 पदाधिकारियों प्रतिनियुक्त

सीतामढी/बिहार: बैर्गेनिया,सुरसंड एवम परसौनी में स्वच्छ,निष्पक्ष एवम भयमुक्त वातावरण में मतदान को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है।
जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 घंटे कार्य कर रहा है जिला नियंत्रण कक्ष में 30 पदाधिकारियों प्रतिनियुक्त की गई है।
जिला नियंत्रण कक्ष किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल,वज्रवाहन,अग्निशमन दस्ता, चिकित्सकीय दल के साथ एम्बुलेंस की तैनाती की गई है।
नियंत्रण कक्ष मतदान द्वारा पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी।
जिला नियंत्रण कक्ष ने अपने दूरभाष नंबर जारी किए है ।इस नबर पर 06226-250317,250318,250320,250321 जानकारी की सूचना दे सकते हैं।

बौर्गेनिया,सुरसंड एवम परसौनी में प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। बैर्गेनिया,सुरसंड एवम परसौनी के कई स्थानों पर चेक पोस्ट /बॉर्डर सीलिंग पॉइंट वनाए है। जो
आने-जाने वाले वाहनों की सघन रुप से की जा रही है जांच।
भयमुक्त निर्वाचन को लेकर गैर लाइसेंसी 15 आर्म्स जप्त किए गए, 21कारतूस की भी हुई बरामदगी । धारा कि107 के तहत लगभग 14000 से अधिक लोगों को किया गया बाउंड डाउन,
40000 लीटर से भी अधिक अवैध शराब जप्त किया गया।,
सीसीए के तहत कुल 119 के खिलाफ आदेश पारित।, अभी तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकरी सह जिलाधिकारी ने सुनील कुमार यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण स्वच्छ एवम भयमुक्त मतदान को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए गए है।उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है,जिला साइबर सेल एवम सूचना जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है।एक-एक बूथ पर प्रशासन की पैनी नजर है। सीमांचल क्षेत्रो में विशेष चौकसी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button