
विशाल समाचार टीम

सीतामढी/बिहार: आज सुबह के 7 बजे से जिला सीतामढ़ी में सातवें चरण में तीन प्रखंड में
पंचायत आम निर्वाचन सातवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के बैरगनिया, परसौनी एवं सुरसंड में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान जारी है। जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक स्वयं मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है। अपने नियंत्रण कक्ष से पल-पल की खबर एवम गतिविधियों पर धजर रखी जा रही है नजर के अपराह्न 3 बजे तक बैरगनिया 50%, परसौनी में 56% एवं सुरसंड में 49% प्रतिशत मतदान हो चुका है।और वही देखने को मिल रहा है कि महिला मतदाताओ में भारी उत्साह। और खुशहाली के चेहर पर झलक रही है उसकी अपराह्न 3 बजे तक बैरगनिया 59 %, परसौनी 63% एवं सुरसंड 57% प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया है, वही बैरगनिया में 42%, परसौनी में 50% एवं सुरसंड 42% प्रतिशत पुरूष मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया है। और वरिष्ठ अधिकारी भी जैसे पुलिस वल , अन्य सुरक्षा वल , मतदान कर्मी , एम्बुलेंस, कर्मी अन्य डूटी पर लगे हुए सभी पदाधिकारी व कर्मी वर्ग सुबह से ही अपना अपना मोर्चा संभाले हुए है। जिलाधिकारी अपने नियंत्रण कक्ष से ही मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है।


