
BREKING NEWS SITAMARHI BIHR
न्यूज -दिनांक 15/11/2021
सीतामढी/बिहार: पंचायत आम निर्वाचन सातवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतामढ़ी के बैरगनिया, परसौनी एवं सुरसंड के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान जारी। जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक स्वयं मतदान केंद्रों का ले रहे है जायजा। नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर। अपराह्न 1 बजे तक बैरगनिया 38%, परसौनी में 40 % एवं सुरसंड में 39% प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान में महिला मतदाताओ में भारी उत्साह। अपराह्न 1 बजे तक बैरगनिया 43 %, परसौनी 45% एवं सुरसंड 44% प्रतिशत महिला मतदाताओ ने मतदान किया है, वही बैरगनिया में 32%, परसौनी में 35% एवं सुरसंड 33% प्रतिशत पुरूष मतदाता ने मतदान किया है। वरीय अधिकारी भी सुबह से ही मतदान केंद्रों का ले रहे है ।जायजा।


