इटावा

जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जनपद के आर.ओ./तहसील मुख्यालय में ई.वी.एम. प्रदर्शन केन्द्रों की स्थापना की

जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जनपद के आर.ओ./तहसील मुख्यालय में ई.वी.एम. प्रदर्शन केन्द्रों की स्थापना की

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा/ यूपी:अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने एतद्द्वारा सर्व साधारण की जानकारी हेतु समस्त जनसमान्य व्यक्तियों/नागरिकों को सूचित किया है कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद स्तर पर ई.वी.एम./वी.वी.पैट का समुचित प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन एवं जागरूकता हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जनपद के आर.ओ./तहसील मुख्यालय में ई.वी.एम. प्रदर्शन केन्द्रों की स्थापना की गयी है।

उन्होंने जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि दिनांकः 01 दिसम्बर, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक जनपद स्तर पर (जिला निर्वाचन कार्यालय) एवं समस्त तहसील स्तर (इटावा, जसवन्तनगर, भरथना, सैफई, ताखा एवं चकरनगर) पर स्थापित सेन्टर पर ई.वी.एम./वी.वी.पैट में माॅकपोल/दिखावटी मतदान की जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देश शक्ती करना सुनिश्चित करें तथा समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष एक प्रमाण पत्र भी जिला निर्वाचन कार्यालय इटावा को उपलब्ध करायें कि निधारित सेन्टरों पर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा ई.वी./एम./वी.वी.पैट का माॅकपोल एवं दिखावटी मतदान प्राप्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त दिनांक 01 दिसम्बर, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर मोबाइल वैन से ई.वीएम. एवं वी.वी.पैट के प्रदर्शन एवं जागरूकता हेतु समस्त मतदेय स्थलों पर प्रचार प्रसार कराया जायेगा जिसमें समस्त जनसामान्य/व्यक्तित्व अपने नजदीकी मतदेय स्थल पर पहुॅचकर ई.वी.एम./वी.वी.पैट में वोट कास्ट कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button