
सीतामढी /बिहार: इण्डिया सीतामढी़ (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा बसवरिया में अल्बर्ट एक्का एवं शहीद खुदीराम बोस को दी गई श्रद्धांजलि पूर्व सैनिक एवं युवा लोगों ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया 50 साल पहले सन 1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए थे अल्बर्ट एक्का मरनो उपरांत उन्हें देश के सर्वोच्च वीरता पदक परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया ।

बिहार रेजिमेंट के लांस नायक रहे अल्बर्ट एक्का बिहार और झारखंड से अब तक के इकलौते योद्धा हैं जिन्हें परमवीर चक्र मिला अल्बर्ट एक्का ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को मार गिराया था लड़ते-लड़ते रणभूमि में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी साथ ही डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया मौके पर संगठन के संरक्षक डॉ प्रतिमा आनंद, शिक्षक राजकिशोर साह, पूर्व सैनिक वीरेंद्र यादव, युवा टीम के अध्यक्ष मुकेश यादव, संजीत, चंदन मौजूद थे



