सीतामढ़ी

माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar द्वारा सीतामढ़ी सहित राज्य के विभिन्न जिलों में Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास,उद्घाटन पटना स्थित संवादकक्ष से वर्चुअल माध्यम से किया गया।

विशाल समाचार टीम सीतामढी

सीतामढी/बिहार:माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत सीतामढ़ी सहित राज्य के अन्य जिलों के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन लोकार्पण एवं शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिसका सीधा प्रसारण सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी किया गया।

सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नगर पंचायत बेलसंड के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत पूर्ण रूप से निर्मित आवास के लाभार्थी रीना देवी, रेनू देवी, बबीता देवी, प्रमिला देवी, आसमा खातून, नूरजहां खातून, त्रिवेणी भगत, मंजू देवी सहित कुल 201 लाभार्थियों को मकान की चाबी सौपी गई।जनकपुर रोड नगर परिषद के लाभार्थी रिंकू देवी, मोहम्मद हसनैन, शीला देवी, नवल प्रसाद, आनंदी देवी, हलीमा खातून, रिजवान आलम, सहित कुल 54 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत पूर्ण रूप से निर्मित आवास के लाभुकों को चाबी सौंपा गया साथ ही नगर पंचायत बेलसंड के स्वयं सहायता समूह के 8 समूह रहमत आजीविका, संस्कृति आजीविका, आदर्श आजीविका, दिव्या आजीविका, स्वरागिनी आजीविका, बरकत आजीविका, तरन्नुम आजीविका, तरक्की आजीविका को एक-एक लाख का कुल आठ लाख की राशि की स्वीकृति पत्र दिया गया। इसके अतिरिक्त बेलसंड नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 3 में सम्राट अशोक भवन निर्माण का कार्य का शिलान्यास एवं 8 पीसीसी, पेभर ब्लॉक सड़क पक्का-नाला (शहरी) नली-गली योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में माननीय विधानसभा सदस्य बेलसंड संजय गुप्ता,माननीय विधानसभा सदस्य रीगा मोतीलाल प्रसाद, नगर परिषद अध्यक्ष जनकपुर रोड मीना देवी, उपाध्यक्ष श्याम राज, बेलसड नगर पंचायत अध्यक्ष रणधीर कुमार, जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी सुनील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय, उप विकास आयुक्त विनय कुमार, नगर आयुक्त मुमुक्षु कुमार चौधरी, ओएसडी प्रशांत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी जनकपुर रोड मोहम्मद नौशाद आलम तथा कार्यपालक पदाधिकारी बेलसंड शिव नाथ ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button