इटावा

समाधान दिवस में 13 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 2 का हूआ निस्तारण

शिवराज सिंह संवाददाता जसवंतनगर

इटावा : माॅडर्न तहसील जसवंतनगर नगर में आज आयोजित समाधान दिवस में 13 शिकायतें को प्राप्त हुईं। सभी शिकायतें सुनने के बाद मौके पर मात्र 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 13 आवेदन शिकायतें प्राप्त हुईं। उस समय एसडीएम नम्रता सिंह सहित तहसीलदार अशोक कुमार सिंह व नायब तहसीलदार अविनाश चौधरी व अन्य अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान जिसमें अधिकांश राजस्व विभाग की शिकायत ज्यादा आई । शिकायतों में भाजपा नेता सुरेश चंद्र ने शिकायत पत्र में कहा कि नगर के बस स्टैंड चौराहे से लेकर नदी पुल बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए पेशाब घर नहीं है। जिसमें बाजार में खरीदफरोख्त करने आने वाली महिलाओं को परेशानी होती है उक्त जगहों पर तुरंत पेशाब घर बनवाने जाएं। विनोद कुमार गुप्ता ने कहा है। कि दबंगों द्वारा घर पर कब्जा कर लिया है कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। खेड़ा बुजुर्ग निवासी जयपाल सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने खेत की भूमि पर कब्जा कर लिया जिसे कब्जा मुक्त कराया जाय ।
ग्राम बनकटी निवासी मिठानी देवी आदि ने गांव में स्थित तालाब में भरा पानी व सफाई किये जाने की मांग की।
लेकिन निस्तारण दो शिकायत का हुआ। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button