राजस्थान

अलवर जिले की कार्यकर्ता बैठक संपन्न- कुंवर भीम सिंह चौहान

अलवर/राजस्थान: पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी की राजस्थान के अलवर जिले में जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। जिसमें पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भैरो सिंह राठौर, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी हेमंत ठाकुर, द्रवीण कुमार चौहान,डॉक्टर सोमनाथ भारती एवं एडवोकेट अशोक यादव के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेशों में जिला कार्यकारिणियों की बैठक चल रही है। एवं आगामी होने वाले 2022 चुनाव के मध्य नजर विशेष चर्चा हो रही है।

उसी के तहत आज राजस्थान के अलवर जिले में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुंवर भीम सिंह चौहान एवमं कार्यक्रम के संचालक रहे। अलवर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह शेखावत के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विशेष तौर पर सदस्यता प्रचार प्रसार और विस्तार पर जोर दिया गया। एवं समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी का मूल मंत्र भी दिया गया। गांव में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी तेजी से विस्तार कर रही है पार्टी में सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
जिनमें सुमेर सिंह राठौर,महेंद्र सिंह चौहान, समुंदर सिंह चौहान, जगदीश सिंह जादौन, मुकेश सैनी, सतीश कुमार सैनी, भोलाराम शर्मा, किशन सिंह राठौर, नरेंद्र सिंह राघव ,और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती विमला सिंह, मिथिला देवी, कौशल्या सिंह,मनीषा बाई, निशा सिंह, पूनम सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button