सीतामढ़ी/बिहार: सीतामढी जिले का कल 11 दिसम्बर शनिवार 2021 को मनाया जायेगा 50 वां जिला स्थापना दिवस
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनीधी सीतामढी
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना एवम चल रहे पंचायत निर्वाचन के आलोक में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये कल 11 दिसम्बर शनिवार को कुछ चयनित कार्यक्रमो का ही होगा आयोजन
पूरे वर्षभर समय-समय पर 50 वां जिला स्थापना दिवस के पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी भवन नीले प्रकाश से हुए जगमग।
.कल सुबह 8.30 बजे बालिकाओं के प्रभात फेरी का होगा आयोजन वही जिलाधिकारी के नेतृत्व साइकिल रैली निकाल कर नशामुक्त सीतामढ़ी का संदेश दिया जाएगा। डुमरा स्टेडियम में गुब्बारा गुच्छों को उड़ाया जाएगा,वही सेल्फी जोन से नशा मुक्ति का संदेश सम्पूर्ण बिहार में जायेगा। शराब नही पीने एवम दुसरो को भी शराब नही पीने के लिए प्रेरित करने हेतु संकल्प बोर्ड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान में जन-जन की सहभागिता को लेकर नुक्कड़ नाटक की तीन टीम एवम जागरूकता वाहन को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जो जिले के चिन्हित 340 प्रमुख स्थलों एवम महादलित टोलों में जागरूकता अभियान चलाएगी। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों,छात्रों, आदि को शपथ भी दिलाई जाएगी। जिला स्थापना दिवस के 50 वां वर्ष पर 50 पोंड का केक भी काटा जाएगा। संध्या में समाहरणालय में आकर्षक रंगोली बनाकर 50 दीप प्रज्वलित किया जाएगा।पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। गौरतलब हो कि कोरोना के नए वेरिएंट एवम तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए साथ ही 12 दिसम्बर को रुन्नीसैदपुर प्रखंड में मतदान एवम 14 दिसम्बर को मतगणना के आलोक में कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। 50 वां स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे वर्ष समय समय पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे.



