
11 वें चरण के तहत 12 दिसम्बर को रुन्नीसैदपुर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनीधी सीतामढी
सीतामढी/बिहार:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने 11 वें चरण के तहत रुन्नीसैदपुर प्रखंड में 12 दिसम्बर को होने वाले मतदान को लेकर सभी सबंधित अधिकारियों एवम पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश। गौरतलब हो कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अलोक में 11 वें चरण के तहत 12 दिसम्बर को रुन्नीसैदपुर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है । जिलाधिकारी ने मतदान की तैयारियों, इस अवसर पर विधिव्यवस्था का संधारण एवम शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवम भयमुक्त मतदान को लेकर विस्तृत समीक्षा* *किया। उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ शांतिपूर्ण एवम भयमुक्त मतदान की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया एवम कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवम भयमुक्त मतदान को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए। उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त करवाई करना सुनिश्चित करे। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मममलो पर पूरी सख्ती के साथ करवाई करे । उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन होनी चाहिये। उन्होंने संबधित वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण एवम भयमुक्त मतदान को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए एवम प्रखंडो में रहकर कैम्प करे। उपद्रवी तत्वों को पूरी सख्ती से निपटे। शांति व्यवस्था को भंग करने वालो चाहे वह कोई भी उनके विरुद्ध सख्त से सख्त करवाई करे। जिलाधिकारी ने पूरी सतर्कता बरतने एवम लगातार वाहन जाँच, औचक छापेमारी करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सूचनातंत्र को अधिक से अधिक मजबूत रखे एवम छोटी-छोटी सूचनाओं को भी गंभीरता से लेकर उसपर संज्ञान ले।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मोटरसाइकिल दस्ता भी लगातार भ्रमणशील रहते हुए अपनी कड़ी नजर बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यो में थोड़ी भी लापरवाही एवम शिथिलता बर्दाश्त नही की सकती है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर बनाए रखे एवम सोशल मीडिया में भ्रामक,तथ्यहीन एवम अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवम निर्वाचन की सुसंगत धाराओं के तहत करवाई करे।उन्होंने कहा कि रुन्नीसैदपुर के 455 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा,जिसकी सभी तैयारियां कर ली गई है।बाद में डीएम-एसपी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान की तैयारियो का जायजा लिया।



