
विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा/ यूपी :विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में अन्तराज्यीय जनपद भिण्ड म.प्र. राज्य से जनपद इटावा से लगने वाले सीमा के संबंध में सुमेर सिंह सभागार में दोनो जिलों के आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 से पूर्व जनपद इटावा एवं जनपद भिण्ड की सीमा से लगे गांवों को चिन्हित किये जाने, चिन्हित किये गये गांवों को जाने वाले मांगों पर बैरियर लगाकर संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाये जाने, जनपद की सीमा से लगने वाले क्षेत्रों में जनपद के विभिन्न मामलों में अपराधियों, वारन्टियों पर विषेष निगरानी रखे जानेे तथा दोनों जनपद द्वारा अपने अपने क्षेत्र में चिन्हित किये गये अपराधियों की सूचीं आपस में एक दूसरे को उपलब्ध कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में अधिकारी द्वय ने कहा कि दोनों जनपद सीमा से लगे अपने अपने थानों में संदिग्ध व्यक्तियों के सस्त्र हथियार जमा कराने की कार्यवाही नियमानुसार की जाये, असामाजिक तत्वों ,अवैध मदिरा, अवैध सामग्री आदि की आवाजाही पर रोक लगायी जाये। निर्वाचन की तिथि के 48 घण्टे पूर्व दोनों जनपदों के मध्य सीमा पर पड़ने वाली नदियों में नावों के द्वारा जलमार्ग से आने जाने व्यक्तियों पर भी निगरानी रखी जाये साथ ही दोनो जनपदों की सीमाओं को जोड़ने वाले पुलों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ती करके आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर निगाह रखी जाये।
बैठक में जिलाधिकारी इटावा श्रुति सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जय प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी भूण्डि डा. सतीष कुमार एस,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चैहान, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी चकरनगर, एस.पी.सिटी कपिलदेव सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे.
———.


