इटावा

जनपद इटावा में 138 जोड़ों की सादी कराई , जिसमें 2 जोडे मुस्लिम भी शामिल –

आजका खबर कुछ हटके

इटावा /यूपी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज परिसर में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सांसद डा. राम शंकर कठेरिया द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

तदोपरान्त सांसद जी ने सभी वर, बधुओं को आर्शीवाद देते हुए कहा कि आप सबका सुखमय जीवन व्यतीत हो यही षुभकामना है। उन्होंने कहा कि जो वर बधू आज अपने नये दापत्य जीवन में बंध रहे है और उनके माता पिता अपने बेटियों के हाथ पीले कर रहे हैं वह बहुत ही सौभाग्यषाली है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के सपने साकार हो रहे है। आज जितने जोडे़ विवाह के पवित्र बन्धन में बंध रहे हैं वे एक दूसरे का सम्मान करें, और अपने घर के बड़े बुजुर्गो का सम्मान कर उनका भी आर्शीवाद लें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों, असहायों के उत्थान के लिए,उनको विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की गयी है ताकि वह भी उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर विकास की मुख्य धारा में जुड़कर अपना जीवन सुखमय जी सके। इसके बाद सांसद जी द्वारा वधुओं को बिछिया प्रदान की गयी


तदोपरान्त विधायिका सदर सरिता भदौरिया राजकीय इण्टर कालेज परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचकर सभी वर- वधुओं को आर्शीवाद देते हुए कहा कि आप सबका भविष्य सुखमय हो यही षुभकामना है। आज देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के सपने साकार हो रहे है। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, निर्धन, परिवारो की पुत्रियो की षादी कराने का लिया गया निर्णय बहुत ही सराहनीय है। ऐसी कन्याओ कीष्षादी कराना बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप बेटा बेटी के अन्तर में काफी कमी आयी है। अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं होगी, सरकार बेटी के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई, सादी तक का इन्तजाम कर रही है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज परिसर में जनपद के विकास खण्डों ,नगर पालिका क्षेत्रों से आये कुल 138 जोडों की सादी करायी गयी जिसमें 06 मुस्लिम जोड़े एवं 132 हिन्दू जोड़े शामिल थे तथा विकास खण्ड महेबा के लोकमान्य तिलक इण्टर कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 133 जोडों की सादी करायी गयी जिसमें 131 हिन्दू जोड़े ,02 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। इस प्रकार से पूरे जनपद में दोनांे स्थानों को मिलाकर कुल 271 जोड़ो की सादी करायी गयी। सभी जोड़ों की कन्याओं ने अपने अपने वर को मालायें पहनाई। मुस्लिम कन्याओं का मौलियों द्वारा मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार एवं हिन्दू कन्याओं का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सभी रस्में अदा कर कराया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने सामूहिक विवाह में आये सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जरूरतमन्द, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता/तलाक शुदा महिलाओं को षासन द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि स्वीकृत हैं जिसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रू खाते के माध्यम से प्रदान किये जा रहे है इसके साथ 10 हजार रू. का सामान दिया जाता है, 06 हजार रू. साज सज्जा, खानपान आदि पर व्यय होता है।

इस अवसर परियोजना निदेषक डीआरडीए जयकेष त्रिपाठी, जिला दिब्यांगजन कल्याणकारी प्रषान्त कुमार सिंह,जिला प्रोवेशन अधिकरी सूरज सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी के प्रधानाचार्य डा. निर्मल चन्द्र बाजपेयी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव द्वारा सभी आगन्तुका को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button