
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन कु अध्यक्षता में आनलाइन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण-
विशाल समाचार इटावा टीम
इटावा यूपी :मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में आन लाइन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण एवं टूल किट वितरण का शुभारम्भ लखनऊ मे किया गया जिसका लाइव प्रसारण एनआई सभागार इटावा मा. विधायक सदर सरिता भदौरिया की उपस्थिति मे लाभार्थियों को दिखाया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद प्रक्षिण एवं टूलकिट योजना व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत टूल किट वितरण एवं विभिन्न विभागीय रोजगार परक के लाभार्थियों को मा. विधायक सदर सरिता भदौरिया द्वारा एनआई.सी. सभागार में विभिन्न योजनाओ के 09 लाभार्थियों को 112 लाख की धनराशि के ऋण वितरण किये। जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजनान्तर्गत श्रीमती अरूणा चैहान को जनरल स्टोर हेतु 10.00 लाख, रंजना को जनरल स्टोर हेतु 02.00 लाख का ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत अजय यादव को लौह उद्योग हेतु 25.00 लाख, सौरभ सिंह चैहान को आटा चक्की उद्योग हेतु 10.00 लाख का ऋण वितरण किया गया। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजनान्तर्गत शफीक अहमद को कपड़ा बनाने हेतु 10.00 लाख, पीएमजीपी योजनान्तर्गत ष्षोभा तोमर को आयल उद्योग हेतु 25.00 लाख, वेद प्रकाश को लौह उद्योग हेतु,कौषलेन्द्र को हेयर सैलून हेतु एवं अवनीष पाल को रेस्टोरेन्ट हेतु 10- 10 लाख के ऋण वितरण किये गये।
इसी प्रकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 275 लाभार्थियों को टूल किट वितरण की गयी जिसमें 200 दर्जी 50 हलवाई एवं 25 कुम्हार सामिल है। तथा ओ.डी.ओ.पी योाजना में 125 लोगों को टूल किट प्रदान की गयी।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक कृष्ण कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे.



