इटावा

जनपद इटावा में माॅक अभ्यास का किया आयोजन

जनपद इटावा में माॅक अभ्यास का किया आयोजन

विशाल समाचार इटावा टीम

इटावा यूपी : प्राकृतिक दुर्घटना/ भूकम्प आपदा विषय पर बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय इटावा में कमाण्डेंट 11वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी (उ.प्र.) के तत्वाधान में माॅक अभ्यास का आयोजन किया गया।

माॅक अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ की टीम,फायर बिग्रेड टीम द्वारा प्राकृतिक दुर्घटना या भूकम्प जैसी आपदा आने पर लोगो के घरों मे फंसे होने कारण घर की सीढि़या बन्द हो जाये तो उन्हें रोक लांचर द्वारा घर से निकालने का माॅक अभ्यास दिखाया गया। एक नवजात शिशु,एक आदमी प्राकृतिक आपदा में अपने घर में फंस गया तो उसे रोक लांचर द्वारा बाहर निकाल कर उसे एम्बुलेन्स द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। वहीं कहीं एकाएक भीषण आग लग जाये तो आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी से आग बुझाने का माॅक अभ्यास दिखाया गया।

इस अवसर पर डा.डी.सिंह अधिष्ठाता कृषि इंजीनियरिंग कालेज,तहसीलदार सदर श्रीराम यादव,प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज पूरन पाल सिंह,अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अनिलमणि त्रिपाठी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,एनडीआरएफ टीम,फायर बिग्रेड टीम आदि उपस्थितत रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button