
शहर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन गंभीर
सीतामढी विशाल समाचार टीम
Sitamarhi Bihar: जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में सीतामढ़ी शहर में अतिक्रमण एवम बढ़ते ट्रैफिक दबाब को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक -एक अतिक्रमित स्थानो में एवम ज्यादा ट्रैफिक वाले स्थानों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी सबंधित पदाधिकारी अतिक्रमण को पूरी गंभीरता से लेकर अतिक्रमणवाद चलाकर शहर के अतिक्रमित स्थानो को अतिशीघ्र मुक्त करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा की उस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए अभियान की तरह इसे पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह हर हाल में सुनिश्चित करे कि शहर के नो वेंडिंग जोन में ठेला एवम दुकान कदापि नही लगनी चाहिये। साथ ही साथ नो वेंडिंग जोन में नो पार्किंग भी रहेगा।।
उन्होंने निर्देश दिया कि अतिशीघ्र टेंपो स्टैंड एवं बस स्टैंड को डेवलप कर उसका विस्तार करें। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर में शौचालय एवं पेशाब घर के लिए उचित स्थान का चयन करें। उन्होंने कहा कि मेहसौल चौक रोड पर जो डिवाइडर है उसे पतला करे,साथ ही वहाँ अतिक्रमित स्थानों को मुक्त करवाने की करवाई अतिशीघ्र शुरू करे। उन्होंने कहा कि मेहसौल चौक के पास ऑटो,बस आदि का ठहराव नही हो बल्कि कुछ दूरी पर स्थान चिंहित कर उसी स्थान पर यात्री के उतार-चढ़ाव हो,इसे सुनिश्चित करे। उक्त बैठक में एसपी सीतामढ़ी हर किशोर राय,जिला परिवहन पदाधिकारी रविन्द्र नाथ गुप्ता,एसडीओ सीतामढ़ी,एसडीपीओ सीतामढ़ी,बीडीओ डुमरा,सीओ डुमरा,थानाध्यक्ष डुमरा,मेहसौल,सीतामढ़ी,पुनौरा आदि उपस्थित थे।


