
सम्पूर्ण जिले में हर्षोउल्लास एवम उत्सव के साथ मनाई गई गणतंत्र दिवस

विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी
सीतामढी बिहार:सम्पूर्ण जिले में पूरे हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाई गई।डुमरा परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शानदार परेड एवं आकर्षक झांकियों ने सबका मन मोह लिया। प्लाटून नंबर 1 एसएसबी को प्रथम पुरस्कार मिला,. वही प्लाटून नंबर 7 नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को द्वितीय एवम प्लाटून नंबर 3 जिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार मिला। ग्रामीण विकास अभिकरण की झांकी ने सबका मन मोह लिया। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने गणमान्य व्यक्तियों,जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियो आदि की उपस्थिति में डुमरा परेड मैदान में झंडोतोलन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर देश की प्रगति में अपना सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है एवं बिहार के समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।सरकार द्वारा ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिसमें समाज के अभीवंचित वर्ग विशेषकर महाओ दलितों अल्पसंख्यकों आदि तक सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रत्यक्ष लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा ,त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021, वर्तमान कोरोना महामारी की तीसरी लहर आदि चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए आप सभी के सहयोग से सीतामढ़ी जिला निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है।मुझे यह बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि सरकार के प्रयास से वर्तमान वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है ।

जिससे वर्तमान कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने में काफी सहूलियत भी हुई है। कोरोना महामारी के दौरान अब तक जिले में 1765462 लोगों को कोरोना जाँच किया गया है, जिले में अब तक 1801444 लोगों को कोविड वैक्सीन का पहला टीका तथा 1331750 लोगों को कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया जा चुका है। 15 से 18 वर्ष आयु वाले एक लाख किशोर- किशोरियों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। साथ ही अब तक 7695 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया गया है ।जिले में कोविड संक्रमित व्यक्तियों के उपचार हेतु 200 बेड का डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जहां 24×7 प्रशिक्षित चिकित्सक एवं पारामेडिकल कर्मियों उपलब्ध है। लोगों को इलाज के लिए साथ ही दवा एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सदर अस्पताल सीतामढ़ी में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हेतु 1000 LPM और 200 LPM का दो PSA प्लांट लगाया गया है एवं अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड में 400 LPM का एक PSA प्लांट लगाया गया है। सदर अस्पताल सीतामढ़ी में अत्याधुनिक एमसीएच का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को आधुनिक चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिल रहा है।

आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस अस्पताल में काफी संख्या में संस्थागत प्रसव सफलतापूर्वक करवाए जा रहे हैं। जिसमें 372 से भी अधिक प्रसव सिजेरियन माध्यम से करवाया गया है।सदर अस्पताल सीतामढ़ी में डायलिसिस सुविधा की शुरुआत की गई है जहां गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्ति का निशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मनरेगा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 137497 परिवारों के द्वारा कार्य की मांग की गई जिसके आलोक में शत-प्रतिशत परिवारों को कार्य उपलब्ध कराया गया है। जिससे वर्तमान में कुल 4564800 मानव दिवस का सृजन किया गया है। जिले में चल रही शीतलहर एवं भीषण ठंड को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत अब तक कुल 2596 ऊनी कंबल का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया है। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों एवं जिला मुख्यालय के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है । जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर जीविका के माध्यम से 4.5 लाख जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को समूह से जोड़ा गया है । अब तक 26000 समूह को लगभग 500 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है ।मद्य निषेध विभाग के अंतर्गत जिले में नशा मुक्ति रथ द्वारा 17 प्रखंडों में 72 स्थानों पर प्रचार प्रसार किया गया है साथ ही जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला अंतर्गत कुल 345 चयनित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कराया किया गया है। इसके अतिरिक्त मधपान के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए अबतक 3041 प्रभात फेरी निकाली गई है, तथा 1.05 लाख जीविका दीदियों द्वारा नशामुक्ति से सबंधित शपथग्रहण किया है। आर्थिक हल-युवाओं को बल निश्चय योजना के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत अबतक कुल 3184 छात्र-छात्राओं के बीच 50.56 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय भत्ता योजना के अंतर्गत अबतक 22701 आवेदक के कुल 25.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कुशल युवा कार्यक्रम योजना अंतर्गत अब तक कुल 28350 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला भी गंगा जमुना तहजीब का एक बेहतर उदाहरण है जिसके फल स्वरुप जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम है। इस अवसर पर मैं पुलिस के पदाधिकारियों एवं तमाम बलों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जो इस जिले में शांति व्यवस्था कानून का राज स्थापित करने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन जिला प्रशासन के प्रयास तथा आप समस्त जिले वासियों के सहयोग से सीतामढ़ी जिला चौमुखी विकास एवं उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहेगा। जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना अनुरूप व्यवहारों का जरूर पालन करे एवम जिले को आर्थिक रूप से सबल तथा सामाजिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी जरूर निभाएं।उक्त अवसर पर माननीय विधान सभा सदस्य सीतामढ़ी श्री मिथलेश कुमार,,एसपी हर किशोर राय, डीडीसी विनय कुमार सहित तमाम पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, गणमान्य,मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.


