इटावा

विधान सभा सामान्य निवार्चन-2022 को सकुशल व निष्पक्ष सम्पन्न कराए जाने हेतु मतदान कार्मिकों का का तीसरे दिन का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

विधान सभा सामान्य निवार्चन-2022 को सकुशल व निष्पक्ष सम्पन्न कराए जाने हेतु मतदान कार्मिकों का का तीसरे दिन का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि जसवंतनगर

इटावा यूपी: विधानसभा सामान्य निवार्चन-2022 में लगे मतदान कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आज तीसरे दिन दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय इटावा में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। ई.वी.एम.व वी.वी. पैट को सील करने की प्रक्रिया को विस्तार समझाया तथा चैैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन , पीठासीन की डायरी, मतदान अभिकर्ता के फार्म, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि सभी मतदान कामिZक ई. वी.एम. व वी. वी. पैट के परिचालन,कनेक्शन, माकपोल आदि को भली-भांति समझ लें, जिससे मतदान को अच्छी तरह संचालित कर सकें ताकि उस समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय मे आयेातिजत तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन भी दो पालियों व 12 कमरों में संचालित किया गया। जिसमें कमरा नं. 05 में प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेनर विजय सिंह यादव ने उपस्थित पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी को फार्म- 12 भरे जाने के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि मतदान प्रारभ्भ होने के एक घंटे पूर्व मॉकपोल कराने की प्रक्रिया षुरू करना है। माकपोल प्रकिया समाप्त होने के बाद कण्ट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य किया जाए तथा वी. वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्च को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर सील किया जाए, फिर इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर पिंक पेपर से सील करें। मास्टर ट्रेनर ने ई. वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी. पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेंगे । उन्होने प्रशिक्षणार्थियों को मशीन को कनेक्ट कराने का अभ्यास कराया। सभी कमरों में टी. वी. लगाई गयी है, जिस पर वीडियो व पी. पी. टी. के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण की व्यवस्था का निरीक्षण करते समय मतदान कार्मिकों से कई प्रश्न पूछे कि माकपोल कैसे करेंगे? मतदान समाप्ति पर क्या- क्या कार्य करेंगे? मतदान कार्मिकों ने भी पूछें गए सवालों का सही-सही जबाब दिया। इस अवसर पर जिला दिब्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी ,मास्टर टेनर,मतदान कामिक आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button