शरब बरामदगी हेतु अधिक से अधिक टीमों का किया गठन
शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि जसवंतनगर
इटावा यूपी: शराब बरामदगी हेतु अधिक से अधिक टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने किये जाने, विधान सभा सामान्य निर्वाचन डियूटी मे लगे मतदान कार्मिकों, पुलिस फोर्स कांस्य प्रतिशत वैक्सीनेषन कराये जाने, विधान सभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढाये जाने हेतु मतदाताओं जागरूक किये जाने ,आयुष विभाग द्वारा दी जाने वाली किट उपलब्ध कराये जाने के निर्देष दिये।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने आयुक्त कानपुर मण्डल कानपुर डा.राजशेखर द्वारा गूगल मीट के माध्यम से विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों, शांतित व्यवस्था, तथा कोविड प्लान के क्रियान्वयन के संबंध मे आयोजित समीक्षा के उपरान्त उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्हाेंने कहा कि अवैध रूप से जनपद में आने वाली जहरीली शराब को पकड़ने के लिए विशेष फोकस किया जाये इसके लिए जो टीमें लगाई गयी है उन्हें सक्रिय रखा जाये। जनपद में आने वाले वाहनों की सघन की चैकिंग की जाये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में लगाये गये सभी कार्मिकों को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाये , आयुष विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही आयुष किट को मतदान कार्मिकों को उपलब्ध कराये जाये। उन्हाेंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होेने वाली खबरों का निर्धारित समय से निस्तारण किया जाये। गांव, मजरों मे पुरानी घटनाओं के कारण रंजिश हो सकती है इसलिए सभी को सतर्क रहना हेै।
इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) जय प्रकाश उप जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र पाण्डेय, अति. उप जिलाधिकारी गुलाब सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम निवास, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अजय प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेे।



