सीतामढ़ी

अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था जिसे स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से किया विफल

अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था जिसे स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से किया विफल

विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी

सीतामढी़ जिले के बाजपट्टी प्रखंड के रसलपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद प्रह्लाद बैठा का जहां अंतिम दाह संस्कार हुआ था रसलपुर में वह सरकारी भूमि स्मारक स्थल बनने के लिए प्रायोजित है, उस भूमि को स्थानीय अतिक्रमणकारी राम शकल राम पिता रेबी राम, राम बाबू राम पिता छठू राम, संतोष राम पिता कोदई राम द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था जिसे स्थानीय ग्रामीण सतनारायण राय, राम प्रसाद राय, अरुण राउत, यूनुस अंसारी की सजगता एवं स्थानीय अन्य ग्रामीणों के सहयोग से विफल कर दिया गया स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को उस स्थल पर झंडा तोलन किया जाता है शहीद की विधवा पूनम देवी द्वारा प्राप्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए वेटरन्स इण्डिया सीतामढी़ (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सैनिक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्थल पर जाकर उसका निरीक्षण किया स्थानीय मुखिया दिलीप साह, सरपंच राजेश साह पंचायत समिति दिनेश राय वार्ड मेंबर युनुस अंसारी एवं बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख अफजल आलम जिला परिषद देवेन्द्र यादव स्थल पर मौजूद थे को सभी बातों से अवगत कराते हुए प्रायोजित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा कर निर्माण कराने का आग्रह किया गया उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया की अतिशीघ्र इस भूमि पर स्मारक स्थल का निर्माण होगा बताते चलें पूर्व सैनिकों के पहल पर स्मारक स्थल के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने स्वीकृति दी हुई है लगभग 2 वर्ष पूर्व जिलाधिकारी के स्तर से प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र निर्गत किया गया था जिसके आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुखिया को पत्र निर्गत कर पंचायत मद के राशि से निर्माण कराने का आदेश दिया था लेकिन जनप्रतिनिधि के उदासीनता के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पाया और उस भूमि पर अतिक्रमणकारियों की नजर जम गई संगठन से जुड़े सदस्यों ने उपस्थित ग्रामीणों एवं मीडिया के माध्यम से अपील किया कि वहां जल्द से जल्द स्मारक का स्थल का निर्माण हो यही उस शहीद के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी,पूर्व सैनिक अनिल ने बताया शहीद के विधवा एवं बच्चों के सर पर छत नसीब नहीं है टूटी फूटी झोपड़ी में परिवार अपना जीवन व्यतीत कर रहा है घर में पानी तक की सुविधा नहीं है किराए के मकान में लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं परिवार के सामने दुखों का पहाड़ खड़ा है अकेली विधवा के ऊपर 4 बच्चों का पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी है! प्रतिनिधिमंडल में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल आनंद, गगन देव यादव, मनोज बैठा, वेटरन्स युवा टीम के मुकेश यादव, शिक्षक मुकेश रजक पूर्व सैनिक राम एकवाल भगत, लक्ष्मी प्रसाद, कैलाश प्रसाद, पूर्व आरपीएफ पदाधिकारी रतन बैठा एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button