
विशाल समाचार प्रतिनिधि इटावा
इटावा यूपी:भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा राज्य विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए तृतीय चरण में होने वाले निर्वाचन हेतु विधान सभा क्षेत्र 199 जसवन्तनगर हेतु नियुक्त सामान्य प्रेरक्षक पी० एन० मकवाना आईएएस ,विधान सभा क्षेत्र 200- इटावा हेतु नियुक्त सामान्य प्रेरक्षक प्रेमानन्दा खुनटिया आईएएस, विधान सभा क्षेत्र 201-भरथना (अ०जा०) हेतु नियुक्त सामान्य प्रेरक्षक सागिली सान मोहन आईएएस द्वारा मण्डी परिषद में बनाये जा रहे स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उक्त सभी सामान्य प्रेरक्षकों द्वारा विधान सभावार बनाये जा रहे स्ट्रांग रूम का बारी बारी से निरीक्षण करते हुए कहा कि इ०वी०एम० मशीनों को सुरक्षित रखने हेतु जो स्ट्रांग रूम बनाये जा रहे है उनकी समुचित साफ सफाई करायी जाये, स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल तक बैरीकेटिंग कराने हेतु अभी से प्लान तैयार कर लिया जाये और मतगणना स्थल को चारो ओर से जाली से कवर कराया जाये ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।
प्रेक्षकगणों द्वारा जानकारी करने पर बताया गया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी मण्डी परिषद से की जायेगी, पोलिंग पार्टियों को विधान सभावार मण्डी में एकत्र कर उन्हें पूरी सामग्री देकर मतदेय स्थलों के लिए बसों से रवाना किया जायेगा और मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियां द्वारा विधान सभागवार बनाये गये अपने अपने क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में ई०वी०एम० मषीनों को सुरक्षित जमा किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि० रा० जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह, मण्डी सचिव आदि उपस्थित रहे.



