राजस्थान

क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं सिलिकोसिस की समीक्षा बैठक की आयोजित

क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं सिलिकोसिस की समीक्षा बैठक की आयोजित

(ओमप्रकाश वर्मा धौलपुर प्रतिनिधि)

धौलपुर (राजस्थान):जिले में संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं सिलिकोसिस की समीक्षा बैठक राज्य सिलिकोसिस नोडल अधिकारी एवं डिप्टी राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम सोनी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में डॉ. सोनी ने टीबी कार्यक्रम ब्लॉकवार टीबी नोटिफिकेशन, सक्सेस रेट, निक्षय पोषण योजना, यूडीएसटी के बारे में चर्चा की गई और बिन्दुवार न्यूनप्रगति के कारणों के बारे मे जाना और उसे निस्तारण के लिए सुझाव दिए। नेशनल स्टेटजी प्लान 2025 के अनुसार प्रत्येक संभावित टीबी रोगी की निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण एवं जांच इन्द्राज की जाए और जिले की निजी संस्थान व चिकित्सक, लैब, मेडिकल स्टोर जो टीबी रोगियो उपचार एवं निदान उपलब्ध करवाते है वह भारत सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन के तहत निक्षय पोर्टल पर मरीज की सभी सूचनाओ का इन्द्राज किया जाना सुनिश्चित करें। जिससे मरीज को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। निक्षय पोषण योजना का लाभ प्रति माह 500 रुपये देने का प्रावधान है जिससे बीमार व्यक्ति को दवा के साथ पोषण ले सके।
सिलिकोसिस के लम्बित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए जिससे सिलिकोसिस मरीज को राज्य सरकार की योजना का लाभ मिल सके। जिले में बढ़ती सिलिकोसिस पंजीकरण संख्या को ध्यान मे रखते हुए प्रत्येक संस्थान द्वारा मरीज की प्राइमरी जांच प्रतिदिन की जाए और लम्बित प्रकरणों से सम्पर्क कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। बैठक मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वा अधिकारी डॉ. गोपाल गोयल, डीटीओ डॉ. गोविन्द मीणा एवं संबंधित संस्थान के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवदयाल मंगल, डॉ. महेश बंसल, डॉ. संगीता गुप्ता एवं डॉ. शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में बुधवार को एनटीईपी कार्यक्रम के तहत टीबी प्रीवेन्टीव थेरेपी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे वीसी के माध्यम से डब्लूएचओ कन्सलटेन्ट डॉ. विवेक मिश्रा, एसटीडीटी से डॉ. भरत ने इसके बारे मे जानकारी दी जिसमे समस्त बीसीएमओ, पीएचसी एवं सीएचसी इंचार्ज कार्यशाला में मौजूद रहे। टीबी रोगी के सम्पर्क में रह रहे व्यक्तियों को पीपूल लिविंग विद एचआईवी, हाई रिस्क ग्रुप सिलिकोसिस डायलिसिस के व्यक्तियो को टीबी के इंफेक्शन से बचाने के लिए उनको उपचार दिया जाएगा। जिससे वह टीबी के संक्रमण से बच सके। टीपीटी कमजोर इम्नुयिटी को व टीबी मरीज के सम्पर्क मे रहने वाले व्यक्तियो को टीबी के संक्रमण बचाया जा सकेगा जिससे प्रधानमंत्री का 2025 टीबी मुक्त भारत अभियान टीबी हारेगा देश जीतेगा के सपने को साकार किया जा सकेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button