
(आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा)
रीवा एमपी: टीआरएस कॉलेज रीवा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सार्थकता विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज के सभागार में 19 फरवरी को दोपहर दो बजे से आयोजित इस परिचर्चा के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके शर्मा ने सभी आमंत्रितों से परिचर्चा में शामिल होने का अनुरोध किया है।


