जिला स्तरीय रोजगार मेला 24 फरवरी को टीआरएस कॉलेज में
रोजगार मेले में 18 कंपनियां देंगी युवाओं को रोजगार का अवसर
(आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा)
रीवा एमपी: शिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए हर माह रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में 24 फरवरी को टीआरएस कॉलेज रीवा में प्रात: 10 बजे से जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि मेले में 18 कंपनियां भाग ले रही हैं।
इनमें गुडवर्कर प्रा.लि. रीवा, यशस्वी ग्रुप (कपारो, जेड एफ, सिगनेट, आईसर, सिम्बाटेक फार्मा, आईसर बग्गड पीथमपुर) तथा यशस्वी ग्रुप (उत्कर्ष, एस.आर.बीपीओ जबलपुर) शामिल हैं। मेले में प्रगतिशील बायोटेक रीवा, प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा, आई.सी.आई.सी.आई.बैंक जबलपुर, तराशना माइक्रोफाइनेंस जबलपुर, श्रीराम इंश्योरेंस रीवा, अनुसुइया सिक्योरिटी सर्विस प्रा.लि रीवा, एच.डी.एफ.सी लाइफ इंश्योरेंस रीवा, अप्सरा ज्वेलर्स रीवा तथा इनोवेटिव सॉल्यूशन रीवा भी भाग ले रही हैं। मेले में एलर्ट सिक्योरिटी सर्विस रायपुर छत्तीगढ, अर्बन एण्ड रूरल इंश्योरेंस मार्केटिग लिमिटेड रीवा, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस जबलपुर, कैलिबर सर्पोट सर्विस प्रा.लि. जबलपुर (एसबीआई क्रेडिट कार्ड मीशो), अखण्ड पर्यावरण सस्थांन रीवा तथा फ्लिप कार्ट रीवा कंपनियां शामिल हैं।
उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में स्नातक तथा स्नातकोत्तर उत्तीर्ण, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी तथा कक्षा आठवीं से 12वीं तक शिक्षित 18 से 35 साल के युवा भाग ले सकते हैं। मेले में आवेदक को मूल अंकसूची तथा उसकी छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधारकार्ड अथवा वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ उपस्थित होना होगा। युवाओं को उनकी तकनीकी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर दिया जाएगा। मेले में उपस्थित होकर इच्छुक आवेदक रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं.


