इटावाराजनीति

योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, कहा- करहल में अखिलेश यादव की जमानत होगी जब्त

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इसी चरण में यूपी की करहल सीट भी शामिल थी, जहां से अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. करहल में वोटिंग संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि करहल में अखिलेश यादव की जमानत जब्त हो जाएगी. खास बातचीत में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश अपनी जमानत नहीं बचा रहे हैं.

इटावा मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP के तीसरे चरण में 16 जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इसी चरण में यूपी की करहल सीट भी शामिल थी, जहां से अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. करहल में वोटिंग संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि करहल में अखिलेश यादव की जमानत जब्त हो जाएगी. खास बातचीत में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश अपनी जमानत नहीं बचा रहे हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश के पिता जी करहल के प्रत्याशी का नाम नहीं जानते हों, इससे बड़ी राजनीतिक शर्मिंदगी की क्या बात होगी. उन्होंने कहा कि 10 मार्च को परिणाम में कांग्रेस-सपा, बसपा की जमानत जब्त होगी. वहीं, सीएम योगी ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी 80 प्रतिशत सीटों के साथ विजय की ओर अग्रसर है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है. 2013 में अखिलेश यादव ने आतंकियों के मुकदमें वापस लिए थे. एक आतंकी के परिवार का संबंध सपा से है, इसमें सपा को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी सपा पर आतंकी के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button