
डभौरा सेक्टर में भी आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेने का सिलसिला जारी
आ (लोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा)
रीवा एमपी: महिला एवं बाल विकास द्वारा एडाप्ट एन आंगनवाड़ी योजना लागू की गयी है। इसके माध्यम से जनसमुदाय के सहयोग से आंगनवाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थायें बेहतर की जा रही हैं। विकासखण्ड जवा के डभौरा सेक्टर में स्थानीय कर्मचारियों समाजसेवियों तथा आमजनों द्वारा कई आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिया गया है। इस संबंध में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा द्विवेदी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र डभौरा को स्वयंसेवी संस्था विकास संवाद डभौरा के श्री रामनरेश यादव ने बच्चों के लिए कुर्सियां, टिफिन का बाक्स तथा बैग का उपहार दिया है। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों में चित्रकला विकास के लिए ड्रार्इंग बुक भी प्रदान की है। आंगनवाड़ी केन्द्र बौसढ़ के लिए जागरूक समाज कार्यकर्ता जवाहर लाल यादव ने बच्चों के बैठने के लिए दो दरियां, कॉपी, पेन एवं बच्चों का पोषण बढ़ाने के लिए गुड-चना प्रदान किया है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र कुशमेदा में भी जनसहयोग प्राप्त हो रहा है। यहां मनोज तिवारी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए कुर्सियां प्रदान की गयी हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र बरा के लिए श्री शत्रुघ्न तिवारी ने दरी, स्लेट, पेंसिल तथा किताबें प्रदान की हैं। सेक्टर चांदी में उचित मूल्य दुकान के सैल्समैन ने बच्चों के लिए दरी प्रदान की है। अन्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी बच्चों के लिए खिलौने तथा पोषण सामग्री का उपहार मिल रहा है। आमजनता आंगनवाड़ी केन्द्रों से जुड़कर उनके संचालन में सहयोग दे रही है।
क्रमांक-181-487-तिवारी-फोटो क्रमांक 08, 09 संलग्न हैं।


