
शराब के अवैध कारोबारियों एवम उसके व्यापार पर लगातार ड्रोन का कहर
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी
सीतामढी बिहार: शराब के अवैध कारोबारियों एवम उसके व्यापार पर लगातार ड्रोन का कहर जारी है। मधनिषेध विभाग एवं ALTF की टीम द्वारा जिले के जनाढ बांध,बलुआ, महिन्द वारा,फुलवरिया , गीधा मुसहरी टोला, सुभाई आदि विभिन्न इलाकों में ड्रोन की मदद से छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध गुड़ का घोल एवं शराब* पकड़ा गया है।
साथ ही 100 लीटर चुलाई शराब तथा 28 लीटर नेपाली सोफी शराब और भी बरामद किया गया।..गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व ही डीएम-एसपी ने जिला उत्पाद कार्यालय में बैठक कर पटना से आने वाले ड्रोन की मदद से सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी ने कहा है कि शीघ्र ही पुलिस के प्रशिक्षित डॉग की सहायता से जिले में सघन जाँच अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब हो कि ये प्रशिक्षित डॉग जमीन के काफी अंदर छुपाए गए शराब को खोज निकालने में दक्ष होते है।



