
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में दिये।
इटावा यूपी:विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को परादर्शिता से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने,मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने,स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल पर ईवीएम सुरक्षित ले जाने हेतु बैरीकेटिंग कराये जाने, मतगणना स्थल पर बैरीकेटिंग ,जाली लगवाये जाने, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आर.ओ. हैण्डबुक का भलीभांति अध्ययन किये जाने के निर्देष दिये
उक्त निर्देष जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने समस्त अधिकारियों, कुमारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी की कड़ी मेहनत, सहयोग के कारण विधान सभा सामान्य निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया को सकुषल,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तपूण वातावरण मे सम्पन्न हो गया है। उन्होंनेे कहा कि विधान सभा निर्वाचन का अंतिम चरण मतगणना का कार्य सबसे अह्म कार्य होता है जो अभी शेष है। गणना कार्य में सभी रिटर्निंग अधिकारियों का दायित्व काफी बढ़ेगा इसलिए सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने दायित्वों की जानकारी भलीभांति कर लें। आर.ओ. हैण्डबुक,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गणना के संबंध में जारी किये गये दिषा निर्देषों को भलीभांति पढ़ ले यदि कोई षंका हो तो उसका समाधान कर लें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना के लिए विधान सभावार मतगणना पण्डाल में 14-14 टेबिल लगेगी इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट ,ईटीपीबीएस की गणना के लिए अतिरिक्त तीन-तीन टेबिल लगेगी, टेबिल पर प्रत्येक उम्मीदवार का 01-01 गणना अभिकर्ता मौजूद रहेगा, प्रत्येक गणना पण्डाल में वीडियों ग्राफर मौजूद रहकर मतगणना प्रकि्रया की वीडियो रिकार्डिंग करेगें, पूरा गणना पण्डाल सीसीटीवी कैमेरे की नजर में रहेगा।
जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा प्रभारी से कहा कि पूरे पण्डाल के मतगणना की नजर रखने के लिए जितने सीसीटीवी कैमरे की आवष्यकता हो लगायें जाये। उन्हाेंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीनों को गणना पण्डाल तक पहुुंचाने के लिए मूमेन्ट प्लान तैयार कर लें, किस नम्बर की ईवीएम किस टेबिल पर जायेगी का पूरा खाका तैयार किया जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि मतगणना हेतु स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम सुरक्षित लाने के लिए बैरीकेैटिंग करायी जाये साथ ही गणना स्थल पर बैरीकेटिंग के साथ जाली लगवायी जाये ताकि गणना का कार्य सुरक्षित बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हो सके। उन्होने कहा कि स्ट्रांग रूम के आसपास कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी दषा में प्रवेष नही करेगा, स्ट्रांग रूम के आसपास डियूटी पर तैनात अधिकारियों,
कर्मचारियों, प्रत्याषियों उनके अभिकर्ता द्वारा तैनात किये गये अन्य व्यक्ति जिनके पास रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र हो, वहीं जा सकेगें। बिना पहचान पत्र के कोई भी व्यक्ति गणना पण्डाल में प्रवेश नहीं करेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह,मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाष, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल, समस्त आर.ओ./उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



