सीतामढ़ी

मेरा वोट मेरा भविष्य–एक वोट की शक्ति राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 4 मार्च को जिलास्तरीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन

मेरा वोट मेरा भविष्य–एक वोट की शक्ति राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 4 मार्च को जिलास्तरीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रतियोगिता कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित
निबंध,क्विज, वीडियो निर्माण, पोस्टर डिजाइन, गीत एवं स्लोगन आदि कलाओं से संबधित प्रतियोगिता का होगा आयोजन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर निर्वाचकों द्वारा रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से हर वोट के महत्व के प्रति जागरूकता स्थापित करने के लिए मेरा वोट मेरा भविष्य–एक वोट की शक्ति नामक राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 4 मार्च को जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में प्रतियोगिता कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित जिला सूचना भवन में डीपीआरओ सह जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 4 मार्च 2022 को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विद्यालय, महाविद्यालयों के छात्र एवम पूर्व-छात्र आदि भाग ले सकते हैं।निबंध,क्विज, वीडियो निर्माण, पोस्टर डिजाइन, गीत एवं स्लोगन आदि कलाओं से संबधित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पूर्व सभी विद्यालयों महाविद्यालयों में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन कर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा बैठक में उपस्थित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान को निर्देशित किया गया कि स्वयं अपनी देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे। उप निर्वाचन पदाधिकारी जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु व्यवस्थाओं की देखरेख करेगे। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, डीपीओ सर्वशिक्षा अमरेंद्र कुमार पाठक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button