
जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्त्ता,एसडीओ,बीडीओ ,सीओ आदि कई अधिकारियों ने यूक्रेन युद्ध संकट में फंसे सीतामढ़ी जिले के छात्रों के अभिभावकों के घर जाकर उनसे मिलकर उनका हौसला अफजाई किया।
अधतन स्थिति की जानकारी लेकर जिलाधिकारी को कराया अवगत
अविभावकों ने बिहार सरकार,भारत सरकार एवम जिला प्रशासन को उनके गंभीरता पूर्वक प्रयास को लेकर धन्यवाद दिया
जिले के अधिकांश छात्र का सुरक्षित क्षेत्र में पहुँचने की सूचना
।
सीतामढी बिहार: जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में उपविकास आयुक्त विनय कुमार,एसडीओ सदर राकेश कुमार,एसडीओ पुपरी नवीन कुमार सहित कई वरीय* *अधिकारियों ने रूस एवं यूक्रेन युद्ध संकट में फंसे सीतामढ़ी जिले के छात्रों के अभिभावकों से उनके घर पर जाकर उनसे मिलकर उनका हौसला अफजाई किया। अधिकारियों ने छात्रों के अविभावकों एवम उनके* *निकटतम परिजनों को सांत्वना दिया,साथ अधतन स्थिति की जानकारी लेकर सीधे जिलाधिकारी को एक-एक कर सभी की स्थिति से अवगत करवाया। डीडीसी विनय कुमार एवम एसडीओ सदर ने छात्र* *अब्बास के पिता मो0 फैसल से उनके मेहसौल चौक स्थित घर पर मिलकर उनकी हौसला अफजाई किया। अब्बास के पिता ने बताया कि वर्तमान में वह हंगरी में भारतीय दूतावास के सहयोग से पूर्ण* *रूप से सुरक्षित है।छात्रा नेहा परवीन के मेहसौल स्थित घर जाकर उनके अविभावकों से मिलकर अधतन स्थिति की जानकारी ली। नेहा परवीन वर्तमान में रोमानिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुँच गई* है *। कुमार रिशु के मेला रोड स्थित उनके घर पर जाकर उनके अविभावकों से भी मिले। कुमार रिषु सुरक्षित रोमानिया पहुँच गए है। डीडीसी* एवम *एसडीओ ने सभी अविभावकों का उत्साह वर्धन किया एवम सरकार* *के* *प्रयासों* *से* *उन्हें अवगत करवाया।डीटीओ रविन्द्र नाथ गुप्ता, छात्र आशीष एवम शिवम के घर गौरीगंम एवम महिन्द्वारा पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात किया एवम अधतन स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। डीसीएलआर पुपरी ललित कुमार छात्र आलोक राज,विशाल कुमार,जितेश कुमार के घर डुमरा पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात किया।आलोक राज,विशाल कुमार वर्तमान में पोलैंड में सुरक्षित है,वही जितेश कुमार रोमानिया में पहुँच चूके है। छात्र रोहित कुमार के घर परिहार में आपदा प्रभारी शंभु नाथ ने पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात किया। उनके अविभावकों ने जानकारी दी कि वे रोमानिया सीमा सुरक्षित पार कर चुके है। इस प्रकार सभी वरीय अधिकारी,बीडीओ,सीओ आदि ने अपने क्षेत्र स्थित छात्रों के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर उनका हौसला अफजाई किया वही वर्तमान स्थिति से अवगत भी हुए।सभी अविभावकों ने बिहार सरकार,भारत सरकार एवम जिला प्रशासन को उनके गंभीरता पूर्वक प्रयास को लेकर धन्यवाद भी दिया है।
गौरतलब हो कि जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने कल कई छात्रों के परिजनों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया था,साथ ही सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास से उन्हें अवगत भी करवाया था। बताते चले कि जिले में कुल 55 छात्र यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। जिनमें कल तक 16 छात्रों की जिले में घर वापसी हो चुकी है, शेष 39 छात्रों को वापस लाने की तेजी से कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा हैकि बच्चों को सकुशल वापसी लाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है । जिलाधिकारी ने कहा कि जिलेके अधिकारी यूक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावको से लगातार संपर्क स्थापित कर रहे है। उन्होंने कहा की बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। भारत सरकार,बिहार सरकार एवम जिला प्रशासन सभी बच्चों की सकुशल वापसी को लेकर लगातार प्रत्यनशील है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के माननीय चार मंत्री इसी कार्य के लिए विदेश भेजे गए है। गौरतलब हो कि अविभावकों की सुविधा के लिए आपदा प्रबंधन *विभाग के द्वारा सहायता नम्बर जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार है:-
राज्य आपतकालीन संचालन केन्द्र, हेल्पलाईन नम्बर-0612-22204 आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना, टाॅल फ्री नम्बर 0612-1070 मोबाईल नम्बर-$917070290170,
बिहार भवन नई दिल्ली-$917217788114
विदेश मंत्रालय का टाॅल फ्री नम्बर-1800118797
*भारत सरकार नई दिल्ली-911123012113, 911123014104, *911123017905,911123088124 इसके अतिरिक्त जिला आपदा नियंत्रण कक्ष सह हेल्पलाइन नंबर 06226-250316 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



