राजस्थान

रहल रंगा मारवाड़ी रंगो में फिर से बरसे भामाशाह सामग्री पाकर छात्रों के खिले चेहरे-

धौलपुर राजस्थान (ओमप्रकाश वर्मा):-

धौलपुर बाड़ी रहल विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह के शुभ अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चयनित 101 स्मार्ट विद्यालयों में स्थापित आईसीटी लेब का उद्घाटन मुख्य अतिथि राधेश्याम मीना उप जिला कलेक्टर बाड़ी व ब्लॉक के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दाऊ दयाल शर्मा रहल सरपंच रामब्रज गुर्जर व ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों द्वारा फीता काटकर भव्य उद्घाटन कियाl इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत 31 बालिकाओं को ट्रैक सूट ,51 जरूरतमंद बच्चों को ड्रेस वितरण, 51 छात्रों को स्कूल बैग व सभी 500 छात्रों को स्टेशनरी किट का वितरण किया गया विद्यालय के प्रधानाध्यापक व विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम वासियों ने अतिथियों का पुष्पमाला मारवाड़ी साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेंटो देकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

उप जिला कलेक्टर राधेश्याम मीणा ने बालिका शिक्षा पर ध्यान देते हुए कहा कि हमारी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम छू रही है आज के युग में शिक्षा जरूरी है शिक्षा से कोई छात्र वंचित ना रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दाऊ दयाल शर्मा ने कहां विद्यालय विकास व छात्र हित के लिए बेहतर प्रयास करने से छात्रों के नामांकन में शानदार वृद्धि हुई है सभी अधिकारियों ने विद्यालय स्टाफ द्वारा किये जा रहे नवाचार, विद्यालय की आकर्षक पेंटिंग्स, फर्नीचर, आर ओ वाटर कूलर, इन्वर्टर, सघन वृक्षारोपण करने व भौतिक सुविधाओं में वृद्धि करने की सराहना की इस अवसर पर पूर्व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामकुमार मीना को विद्यालय परिवार व अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई

सरपंच प्रतिनिधि रामब्रज गुर्जर ने विद्यालय को एक बीघा जमीन देने की घोषणा करने पर ग्रामवासियों व छात्रों में वर्षों का सपना पूरा होते देखकर खुशी की लहर छा गई सभी अधिकारियों ने भामाशाह सरपंच का भव्य स्वागत सम्मान किया प्रधानाध्यपक पारसराम पंवार ने अपने उद्बोधन में बताया कि राज्य सरकार ने राज्य की 101 स्कूलों में रहल विद्यालय का चयन कर आई सी टी लैब के के लिए 15 कंप्यूटर, एक बड़ी एल ई डी, दो कमरों को स्मार्ट रूम बनाने के लिए दो प्रोजेक्टर दो स्मार्ट बोर्ड व दो लैपटॉप करीब पांच लाख के उपकरण विद्यालय को दिए जिससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा मिलेगी मठ रहल के भामाशाह डॉक्टर पवन गोस्वामी द्वारा 151 छात्रों को स्लेट वितरित की ।


मारवाड़ के भामाशाह नगराज राव ने 100 रजिस्टर व 100 पेन छात्रों को वितरित किए गांव के भामाशाह वीरेंद्र गुर्जर, महावीर गुर्जर मुकेश अध्यापक, महेश अध्यापक, राममुकुट अध्यापक, गोविन्द गोस्वामी अध्यापक, बंगाली गोस्वामी उपसरपंच, राकेश गौड़ डीलर, पातीराम गुर्जर ने विद्यालय विकास के लिए राशि दी हाल ही में शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार द्वारा विद्यालय को राज्य स्तर के प्रथम रैंक पर सम्मानित करने पर शिक्षा अधिकरियों व ग्रामवासियों द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसराम पंवार व विद्यालय स्टाफ विद्याराम ,रघुवीर प्रसाद, रामगिरीश ,राधेश्याम कुपासिया , जीतेंद्र सिंह, विक्रमसिंह भाटी ,बेबी असमा ,सरोज ,रेखा अवस्थी ऊषा देवी का पुष्पमाला साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सी बी ई ओ दाऊदयाल शर्मा, , पूर्व ए सी बी ई ओ रामकुमार मीना, अशोक शर्मा आर पी,राजन सिंह मीना आर पी, संजय शर्मा मंझरी फाउंडेशन अध्यक्ष धौलपुर पी ई ई ओ प्रतिनिधि रामप्रकाश मीना, सरपंच राम कुंवार , रामब्रज, , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शकील भाई कुरेशी , उमा शंकर यादव, ,डॉक्टर पवन गोस्वामी ,मानवाधिकार मीडिया के शुभम शर्मा , फास्ट ट्रेक न्यूज़ इमरान मलिक, पत्रकार राजकुमार शर्मा ,अनिल वर्मा,राममुकुट गुर्जर,मुकेश गुर्जर महेश गुर्जर, गोविन्द गोस्वामी, प्रकाश जांगिड़, धर्मेंद्र कौशिक शर्मा ,वीरेंद्र गुर्जर व ग्रामवासी महावीर गुर्जर उदय भान , उप सरपंच बंगाली गोस्वामी , हरिकेश मीना, नेकराम, रामसहाय दुर्गे गोठिया, रामलखन शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button