
होली पर रंग में भंग करने की कोशिश की तो खैर नही-रण बहादुर सिंह
शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि जसवंतनगर-
इटावा यूपी: होली पर रंग में भंग करने की कोशिश की तो उसकी व्यक्ति की खैर नहीं।होली के त्यौहार पर व्यवधान डालने की कोई कोशिश की तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगा।
पीएसआई रण बहादुर सिंह ने थाना कोतवाली जसवंतनगर के सभागार में एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित । उस समय वह वोल रहे थे। कि होली एक पवित्र त्यौहार है तथा इसे परंपरागत तरीके से मनाया जाना चाहिए। जो नहीं मनाना चाहते हैं उनके साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती भी नहीं की जानी चाहिए। जो लोग होली नहीं खेलना चाहते हैं।तो उन लोगों को भी उस जगह पर नही जाना चाहिए जहां पर रंग खेला जा रहा हो । तो वह लोग वहां पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में होली ऐसा पर्व है जिस पर लोग दुश्मन को भी गले लगा कर बैर भाव को समाप्त कर देते हैं यह परंपरा चलती रहनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, सभासदों तथा अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से इस बात की जानकारी ली कि कहीं होली रखने या जलाने के प्रश्न पर कोई विवाद तो नहीं है। इस पर उपस्थित सभी ने कहीं भी किसी प्रकार का विवाद इस संबंध में होने से इनकार किया। अंत में प्रभारी निरीक्षक ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए परस्पर प्रेम के इस पर्व को प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील भी की।
उस समय थाना कोतवाली जसवंतनगर के सभी वरिष्ठ अधिकारी व पदाधिकारी व कर्मचारी , प्रधान जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।



