इटावा

उत्तर प्रदेश में सपा की हार के वाद एक न एक नया मामला सामने आ रहा है!उंगली काटे जाने के मामले ने पकड़ा रेस दिबियापुर

उत्तर प्रदेश में चुनावी रणभूमि की हार के वाद एक न एक नया मामला सामने आ रहा है!उंगली काटे जाने के मामले ने पकड़ा रेस दिबियापुर

शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि –
इटावा यूपी (वि.स.प्रतिनिधी): अराजकतत्वों द्वारा एक पार्टी के समर्थक की उंगली काटे जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला रेस पकड़ता जा रहा है । रोड पर आरोपियों ने एक पार्टी को वोट देने पर मेरे पुत्र अनुराग शुक्ला की जमकर मारापीट की और सिर फोड़ा तथा भाई से भी कहा कि जिस उंगली से बटन दबाया वह उंगली काट लो । बाद में अराजकतत्वों ने उसकी उंगली को काट दिया । अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद और अन्य संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया । जिसके बाद ब्राह्मण संगठन ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
(अराजकतत्वों ने इन्हें घर पर जाकर जान से मारने की धमकी दी )
शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संरक्षक मंडल सहित जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने अपने पदाधिकारियों के साथ हर्राजपुर पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली । उसके वाद ,उनके साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संरक्षक राजेश अग्निहोत्री , अरुण त्रिपाठी , पूर्व प्रधानाचार्य शिक्षक अरविंद अग्निहोत्री व संगठन के वरिष्ठ कोषाध्यक्ष विवेक दीक्षित , प्रदीप पांडेय , राजा दीक्षित , अनुराग उर्फ बंटी दीक्षित , दिबियापुर नगर के महासचिव रवि तिवारी , अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अनुज तिवारी , युवा मोर्चा के जिला संयोजक आशुतोष तिवारी , समाज सेवक सौरभ गुप्ता , युवा समाज सेवी प्रशांत पोरवाल आदि लोग पहुंचे तो घायल के पिता श्याम मनोहर ने बताया कि बड़ी निर्दयता से मांग की और कहा कि अभी तो उंगली ही काटी है आगे सिर काटेंगे । संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है और जल्द से जल्द दबंग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की । यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो यह मामला प्रदेश सरकार तक जाएगा । उधर पुलिस प्रशासन ने शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा पदाधिकारियों को दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button