
सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण
इटावा यूपी (वि.स.): आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पक्का तालाब चैराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर ,कैंडिल जलाकर अधिकारियो,कर्मचारियों द्वारा रंग दे बसंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद इटावा विनयमणि त्रिपाठी,ब्राण्ड अम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन हरि शंकर पटेल,डीपीएम सुनील कुमार, नगर पालिका परिषद इटावा के सभासद शरद बाजपेयी,राम सिंह,रमेश बाथम, नरेश कुमार ,शैलेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।



