इटावा

युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश जारी

युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश जारी

इटावा यूपी (वि.स.):कौशल विकास के लिये कार्य योजना तैयार किये जाने,युवाओं में कौशल विकास के संबंध में जागरूकता एवं गतिशीलता हेतु कार्यक्रम आयोजित कराये जाने, प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण किये जाने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने विकास भवन के सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट स्किन कमेटी की बैठक (आई टीआई) की बैठक में दिये। उन्होने कहा कि कौशल विकास एव उद्यमषीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्किल इंडिया मिषन‘ को प्रोत्साहन प्रदान करने एवं बाटम अप एप्रेाच को अपनाकर उसके उद्देश्यों को पूरा करने संकल्प जैसी योजनाएं शुरू की गयी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनपद में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनायी जाये , युवाओं में कौशल विकास के संबंध मे जागरूकता एवं गतिशीलता हेतु व्यापक प्रचार करते हुए कार्यक्रम आयोजि किये जायें। युवाओ को उन टेडों में प्रिशिक्षित किया जाये जिसमें उनकी रूचि हो ताकि वह प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना कोई रोजगार स्थापित कर सके और अन्य लोगों को भी जोड़कर उन्हें जागरूक कर सके। उन्होने कहा कि जनपद में रोजगार के अवसरों को तलाशा जाये और उनकी सूचीं बनाकर उपलब्ध करायी जाये।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक कृष्ण कुमार, उपायुक्त उद्योग ,डीसीएनआरएलएम बृजमोहन अम्बेड,सहायक श्रमायुक्त श्रम श्वेता गर्ग सहित अन्य सबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक का संचालन प्रधानाचार्य आईटीआई हेमलता यादव द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button